दर्शन कर लौटे रहे बाईक सवार को मारी टक्कर, दो महिलाऐं घायल

शिवपुरी-शिवपुरी करैरा थाना क्षेत्र के झांसी तिराहे पर फोरलेन की मोड़ के पास अज्ञात बोलेरो वाहन ने लोढ़ी माता से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ को टक्कर मार दी जिसके चलते दो महिलाऐं घायल हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार अपनी स्पलेडर मोटर सायकल से दर्शन कर लौट रहे जितेन्द्र बाल्मिकी, उनकी पत्नी पिंकी तथा एक अन्य महिला सुनीता साहू सभी निवासी तुलसी नगर उरई जिला जालौन उत्तरप्रदेश जैसे ही झांसी तिराहे के फ ोरलेन के पास पहुंचे पीछे से आ रही एक बोलेरो वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिसके चलते महिला सूनीता साहू मौके पर बेहोश हो गई तथा पिंकी को भी चौटें आई है मौक पर पहुंचे एएसआई बी.एस.गुर्जर ने माववीयता का परिचय देते हुए घायल महिला को स्वये उठाकर वाहन में लिटाया तथा अन्य को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे खबर लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था। घटना के तुरंत बाद खबर मिलते ही करैरा चीता मोबाईल के चंद्रशेखर मीणा व अशोक तिवारी मौके पर पहुंच गए व जीप का भी पीछा किया लेकिन जीप भागने में कामयाब हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!