मायके जा रही महिला बाईक की टक्कर से घायल, हालत गंभीर

शिवपुरी-जिले के भौंती थानांतर्गत आने वाले ग्राम मनपुरा में एक नव विवाहिता अपनी मासूम बालिका के साथ अपने मायके ग्राम छतपुर जा रही थी कि तभी मायके पहुंचने से पहले ही इस महिला को तेज र तार से आ रहे एक बाईक सवार ने इस महिला में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई है घटना में उसकी पुत्री भी घायल हुई है।

घटना इतनी तीव्र थी कि महिला की हालत गंभीर है जिसे त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला चिकित्सालय रैफर किए। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा निवासी श्रीमती कृष्णा पत्नि शिशुपाल परिहार अपनी 3 वर्षीय मासूम बालिका के साथ अपने मायके ग्राम छतपुर की ओर जा रही थी कि तभी कृष्णा को सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाईक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला घटनास्थल से दूर जा गिरी। इस दुर्घटना में महिला की मासूम पुत्री भी अपनी मॉं के हाथ से दूर जाकर पत्थर व मिट्टी में जा गिरी जिससे उसके हाथ व पैर में चोट आई है जबकि उसकी मॉं कृष्णा की हालत गंभीर है जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।
                       घटना में कृष्णा के सिर व हाथ-पैर में अधिक चोट लगने से काफी मात्रा में खून बह गया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है फिलहाल महिला का उपचार जारी है जबकि टक्कर मारने वाला युवक जैसे-तैसे घटना से फरार है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में ले लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!