चुनावी रंजिश का बदला गोली मारकर लिया

shailendra gupta
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में आज सुबह चार आरोपियों ने मिलकर एक युवक पर गोली चला दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसके परिजन उसे शिवपुरी अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। घायल युवक का कहना था कि इससे पहले भी आरोपियों ने उसे गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही उसके परिजन उसे शिवपुरी अस्पताल ले आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे भूपेन्द्र रावत अपने पिता महेन्द्र रावत और भाई दिनेश के साथ अपने खेत पर जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी दिलीप रावत पुत्र रमेश रावत, भूरा पुत्र दखनलाल रावत, गोपाल पुत्र हरचरण रावत, रमेश पुत्र हरचरण रावत ने भूपेन्द्र पर दो नाली बंदूक से फायर कर दिया। जिससे गोली भूपेन्द्र के पेट में जा लगी। गोली मारने के बाद सभी आरोपी भाग खड़े हुए। बाद में घायल भूपेन्द्र का पिता और भाई उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां भूपेन्द्र ने बताया कि आरोपी गोपाल और रमेश जिला बदर होने के बावजूद भी गांव में घूम रहे हैं। दोनों आरोपियों ने 15 मई को भी उसे जान से मारने की नियत से फायर किया था, लेकिन वह बच गया और वह गोली महेश जाटव नामक एक युवक में जा लगी। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 का मामला भी पंजीबद्ध किया था। भूपेन्द्र ने बताया कि पूर्व में चुनावी विवाद को लेकर दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। जिस कारण आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घायल युवक को डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!