चैकिंग के नाम पर खनिज अधिकारी से भिड़े डम्फर चालक

shailendra gupta
शिवपुरी-खनिज विभाग शिवपुरी के खनिज अधिकारी ने आज मुखबिर की सूचना पर सेसई के निकट चैकिंग अभियान चलाया और यहां रूटीन चैकिंग के दौरान कई वाहनों को पकड़ा। जिनकी छानबीन की ऐसे में कई वाहन चालकों ने इस चैकिंग का विरोध किया बाबजूद इसके डम्फर चालकों के साथ खनिज अधिकारी का मुंहवाद होता रहा।
इसी दौरान एक डम्फर चालक जो कोलारस से शिवपुरी की ओर आ रहा था कि तभी खनिज अधिकारी के.एन.तिवारी की चैकिंग में रूका और दोनों में मुंहवाद होते हुए मामला मारपीट तक पहुंचता उससे पहले ही डम्फर चालक अपने डम्फर को लेकर पुलिस थाने पहुंचा और खनिज अधिकारी के खिलाफ शिकायत करने लगा। जिस पर मामला पुलिस में पहुचने के बाद यह मामला गर्मा गया और जहां डम्फर चालक ने खनिज अधिकारी के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया। 

पुलिस ने डम्फर चालक का आवेदन लेकर मामला विवेचना में ले लिया है जबकि खनिज अधिकारी के.एन.तिवारी का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हमारा किसी से कोई विवाद नहीं और रूटीन चैकिंग की जा रही थी जिस दौरान डम्फर चालकों के वाहनो के कागजात व उसमें भरे हुए खनिज के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। बताया गया है कि यह विवाद अधिक तूल पकड़ गया और पुलिस थाने में भी काफी  मुंहवाद हुआ। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!