तीन क्षेत्रों में दो नाबालिग व एक महिला के साथ बलात्कार

शिवपुरी। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बलात्कार के मामले सामने आए हैं जिसमें से दो नाबालिग व एक महिला बलात्कार का शिकार हुई हैं। जिसमें जिले के करैरा, अमोला व दिनारा में यह दुष्कृत्य की घटनाऐं घटित हुई। सभी मामलों में आरोपियों के विरूद्ध मामला तो पंजीबद्ध किया गया लेकिन दो स्थानों से आरोपी फरार रहे तो वहीं अमोला में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम नारही की निवासी रामसखी (परिवर्तित नाम) अपने दो साल के बच्चे के साथ घर में थी तभी दोपहर के समय शेरू पुत्र गनपति जाटव उसके घर पर आया। जब महिला का पति रामदास प्रजापति खेत पर काम कर रहा था। मौका ताडकर आरोपी ने घर की कुंदी लगा दी और महिला के साथ कुकृत्य कर डाला। महिला ने अमोला थाने आकर घटना के संबंध में जानकारी दी और बताया कि आरोपी ने जबरजस्ती उसके घर में घुसकर बलात्कार किया। इसके बाद उक्त आरोपी वहां से भाग निकला। पति के आने के बाद महिला ने दोपहर को घटित इस घटना की जानकारी देर शाम 4 बजे अमोला थाने में जाकर की जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद तुरंत सर्चिंग की और देर रात को आरोपी शेरू को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्राणपुरा निवासी रानी (परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष बीती 27 अक्टूबर की शाम कुए पर शौच करने के लिए गई हुई थी तभी उसे वहां धर्मेन्द्र जाटव व दलबाग जाटव मिल गए और उसे जबरजस्ती अपने साथ कुए के पास बनी टपरिया में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार की घटना कारित कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

एक अन्य मामले में दिनारा थाना के ग्राम भैंसोराकलां में हैण्डपंप पर नहाने गई बबीता (परिवर्तित नाम) 16 वर्ष को गांव के ही दुर्ग सिंह पुत्र परमा प्रजापति ने अपनी हवश का शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार बबीता बीती शाम हैण्डपंप पर पानी भरने के लिए गई हुई थी तभी उसे वहां दुर्ग सिंह मिल गया। दुर्गसिंह ने बबीता को जबरजस्ती अपने साथ हैण्डपंप के पास बने नाले में ले गया और उसे वहां पटककर उसके साथ बलात्कार कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दुर्ग सिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

इधर देहात थानांतर्गत महिला के साथ हुई छेड़छाड़
एक ओर जहां दिनारा, करैरा और अमोला में दो नाबालिग व एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली तो वहीं देहात थानांतर्गत एक महिला अश£ील छेड़छाड़ का शिकार हुई। पीडि़त महिलाने अपने साथ घटी घटना को लेकर पुलिस की शरण ली और आरोपी युवक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौशाला में निवास करने वाली कृष्णा जाटव अपने घर में अकेली थी उसी वक्त सुरेश पाल नाम के युवक ने जाकर उसके पति के बारे में पूछा। जब पति रामस्वरूप जाटव फौजी के बारे में कृष्ण ने कहा कि वह अभी घर पर नहीं है तो मौके का फायदा उठाकर सुरेश पाल उसके घर में घुस गया और महिला से अश£ील छेडछाड करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसे पकड लिया। लेकिन आरोपी अपने गंदे अरमान पूरे कर पाता इससे पहले महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और महिला के चीखने चिल्लाने पर उक्त युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। इस बात की जानकारी महिला ने पुलिस में जाकर दी जिस पर से पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ छेडछाड का मामला दर्ज कर लिया है।