लियो क्लब ने निर्धन नागरिकों के बीच मनाई गांधी जयंती

shailendra gupta
शिवपुरी-राष्ट्रपिता के रूप में बापू की ख्याति से पहचाने जाने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में युवा टीम लियो क्लब शिवपुरी की ओर से इस दिन को सार्थक बनाते हुए गरीब व नि:सहाय आदिवासियों की सहायता की गई।

इस अवसर पर मौजूद लियो क्लब अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी का अतुलनीय योगदान है और इस दिन को सार्थक बनाने के लिए लियो क्लब ने संकल्प लिया है कि वह देश के राष्ट्रपिता की जन्म जयंती के दिन गरीबा निराश्रितों की सेवा करें इसी क्रम में  शहर से लगभग 15 किमी दूर स्थित ग्राम बारां में आदिवासी परिवार के बीच लियो क्लब पहुंचा और यहां लियो क्लब के उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल, लव अग्रवाल, गगन अरोरा, अशय गुप्ता, डॉ.अखिल बंसल, प्रदीप जैन, निश्चल गुप्ता, रवि राठी, मिंकल जैन, कपिल जैन, भास्कर बिन्दल, मनीष भाण्डावत, चुनमुन आदि ने सर्दी,गर्मी व मौसमी बचाव करते हुए नए-नए वस्त्रों का वितरण किया।

सैकड़ों की संख्या में आदिवास परिवार के ये लोग इन वस्त्रों को पाकर प्रसन्न हुए और पुन: आने की इच्छा जताई। लियो क्लब का उदददेश्य है कि हर वर्ग की सेवा की जाए और उस सेवा के लिए लियो क्लब सदैव तत्पर रहकर कार्यरत बना है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!