पीस पोस्टर में बच्चों ने उकेरे चित्र, दिया शांति का संदेश

shailendra gupta
शिवपुरी-शांति का संदेश देने के लिए समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के तत्वाधान में आज पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्वामी विवेकानन्द स्कूल छत्री रोड पर किया गया।
प्रतियोगिता के संयोजक धीरज शर्मा रहे जबकि कार्यक्रम में लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल अध्यक्षा श्रीमती शशि अग्रवाल, सचिव एस.एन.उपाध्याय, लायनेस अध्यक्षा श्रीमती किरण गुप्ता, सचिव संगीता रन्गढ़ आदि सहित क्लब के रीजन चेयर पर्सन डॉ.भगवत बंसल, रीजन सलाहकार रामशरण अग्रवाल, डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, अंजू गुप्ता, अमित गुप्ता, डॉ.कल्पना बंसल, राजकुमार गुप्ता, संजीव बिलगैंया, संजय गौतम, गोपेन्द्र जैन, भारत त्रिवेदी, विनोद शर्मा, अशोक ठाकुर आदि ने मौजूद रहकर बच्चों को पीस पोस्टर प्रतियोगिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और इसके बाद बच्चों ने बड़े ही आकर्षक चित्र अपनी कलम से उकेरे। 

इन बच्चों की प्रतिभाओं को देख लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के पदाधिकारी व सदस्य भी हतप्रभ रह गए और इन्हें अपना आर्शीवाद देते हुए आगामी समय में सम्मानित किए जाने की बात भी कही। क्लब द्वारा की गई इस सेवा गतिविधि में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया गया। सेवा सप्ताह के अगले चरण में आज 5 अक्टूबर को विकलांग छात्रावास फतेहपुर में विकलांगों की सेवा की जाएगी। जिसके संयोजक उमेश गोयल होंगें। क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!