करैरा अभिभावक संघ के चुनाव में मतदान 23 अक्टूबर को

shailendra gupta
करैरा। अभिभावक संघ करैरा के चुनावो की सरगर्मियां तेजी पर है नाम वापस लेने के अंतिम दिन 18 अक्टूबर को सह सचिव पद पर प्रदीप जोशी व सतीष सेन द्वारा अपना नाम वापस लेने से बृजेश श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुये वही अन्य पदो पर मतदान 23 अक्टूबर को होगा।
चुनाव अधिकारी एड. लवकुश चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु महेन्द्र सिंह सिकरवार तथा संजीव भार्गव प्रत्याशी है। उपाध्यक्ष पद हेतु के.के. श्रीवास्तव , प्रमोद सक्सेना व रामकृष्ण गुप्ता प्रत्याशी है। सचिव पद के लिये धनीराम लोधी नवाव सिंह बैसले , व रामनरेश तिवारी प्रत्याशी है। कोषाध्यक्ष पद के लिये वीरेन्द्र कुमार गुप्ता व धर्मेन्द्र सिंह यादव प्रत्याशी है। लाइव्रेरियन पद के लिये भावसिंह कुशवाह, राजीव सेन तथा सुनील भार्गव प्रत्याशी है। चुनाव 23 अक्टूबर को सम्पन्न होगे।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!