अमित गेडा की जीत पर निकला जुलूस

shailendra gupta
करैरा। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में युवा संगठन को जोडने के लिये मप्र. युवक कांग्रेस के चुनावो में करैरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर अमित गेडा की जीत पर आज युवक कांग्रेस विजय जुलूस निकाला तथा समारोह आयोजित कर गेडा का जोरदार स्वागत किया।

युवक कांग्रेस संगठन के विधानसभा क्षेत्र करैरा में हुये चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये अमित गेडा साथ ही उपाध्यक्ष पद पर कमलेष साहू ,महासचिव पद पर संदीप शर्मा निर्वाचित हुये है। जीत उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियो का विजय जुलूस आज शीतलामाता मन्दिर से आरंभ हुआ जो कि बीज भंडार रोड से होते हुये कच्चीगली बाजार से गहोई भवन पहुचा जहां सभा का आयोजन किया । इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियो ने कांग्रेस संगठन को विष्वास दिलाया कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस की सफलता के लिये भरसक प्रयास करेगे। 

इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने सभी नव निर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियो का सम्मान किया। आयोजन में ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रवि गोयल, नारायण गेडा , जिला पंचायत सदस्य शुकुंतला खटीक , के.एल.राय, दिनेष परिहार , सगीर खाॅ, कपिल खटीक , राजीव श्रीवास्तव , सोनू कुषवाह , मातादीन वंषकार , अनुराग गेडा, अजय जेसवाल, बाबू झा, कृपाल चैहान , केदारसिंह , मनीष खटीक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!