दबिश के साथ पुलिस ने पकड़े गए आधा दर्जन जुआरी

shailendra gupta
शिवपुरी- पुलिस के द्वारा आए दिन मुखबिर की सूचना पर जुआरियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज फिर से आधा दर्जन से अधिक जुआरी पुलिस की दबिश में पकड़ में आ गए।
इन जुआरियों से पुलिस ने ना केवल ताश की गड्डी बल्कि नगद 16 हजार रूपये से अधिक की राशि बरामद भी की  है। पुलिस ने पकड़े जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में ले लिया है। यह कार्यवाही देहात थाना पुलिस ने की है जहां बड़ा बाजार क्षेत्र से इन जुआरियों को दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती राात्रि 10:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी शिवपुरी के बड़ा बाजार चौराहे पर बड़े स्तर पर पिछले कई समय से जुए का फड़ संचालित हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो वहां से 7 जुआरी जिनमें कप्तान सिंह पुत्र वचनलाल धाकड़ निवासी लुधावली, बल्लू पुत्र रामसिंह गौर निवासी लुधावली, तिरतार पुत्र गुरचरण सि ा निवासी महल कॉलोनी, मिट्टू पुत्र नरेन्द्र शर्मा निवासी लुधावली, अशोक पुत्र प्रसादी यादव निवासी लुधावली, सूरज पुत्र रामजीलाल रावत निवासी महल सराय, प्रमोद पुत्र बाबूलाल कुशवाह निवासी बड़ा बाजार को गिर तार कर लिया और इनके पास से 16 हजार रूपये की राशि भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!