जिला कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारिणी घोषित

शिवपुरी- केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के मु य संगठक महेन्द्र जोशी एवं म.प्र. कांग्रेस सेवादल के योगेश यादव की स्वीकृति पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने अपनी कार्यकारिणी घोषणा करते हुए बताया कि जिला संगठक पद पर शिवलाल कुशवाह, शब्बीर खांन, श्रीलाल कुशवाह, शेख इश्त्याक खांन शामिल हैं।
वहीं जिला प्रशिक्षक पद पर अनिल उत्साही, विनचंद झा, निर्मलचंद जैन, हमीद खांन, प्रकाश झा, जिला संगठन मंत्री का दायित्व बसंत कुशवाह, अमृतलाल जाटव, भगवती जाटव, विजय वर्मा, बलराम कुशवाह, मोह मद इकबाल खान, प्रशांत शर्मा, अफसर खांन, रामलखन लोधी, चरनदास कुशवाह, जिला संयोजक पद पर अच्छेलाल कुशवाह, राजेन्द्र गुप्ता, भरत ओझा, सोनू कुशवाह, कपिल कुशवाह, राजेन्द्र चौधरी, मोहन कुशवाह, अशोक शर्मा, पूरन जाटव, दीपक वत्स, ब्लॉक संगठक पद पर मनीष वर्मा, डॉ. मोहन सिंह धाकड़, बादामी जाटव, नीरज पाराशर पिछोर, महेन्द्र सिंह गुर्जर नरवर, विपिन शर्मा, जिला महिला संगठक श्रीमती रामकली चौधरी के साथ जिला कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त किये गए हैं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!