वनवासी आश्रम में अग्रवाल मित्र मण्डल ने किया वृहद वृक्षारोपण

shailendra gupta
शिवपुरी। समाज सेवी संस्था अग्रवाल मित्र मण्डल शिवपुरी द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वनवासी आश्रम विद्यापीठ के पास, फतेहपुर रोड पर आयोजित किया गया।

यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष जी के बंसल ने बताया कि अग्रवाल मित्र मण्डल द्वारा प्रति वर्ष वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में वनवासी आश्रम विद्यापीठ के पास, फतेहपुर रोड पर वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के उपरान्त सदस्य परिवारों की टिफिन पार्टी के साथ पारिवारिक मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!