बदरवास में भाजपा पुत्र ने महिला से की छेड़छाड़

shailendra gupta
शिवपुरी। अभी हाल ही में वित्तमंत्री राघवजी पर यौन शौषण के आरोप लगने और मार्केट में एमएमएस आने के बाद भाजपा के संगठन मंत्री अरविंद मेनन पर महिला के साथ यौन शौषण के आरोप लगने के पश्चात भाजपा की पूरे देश में किरकिरी होने के बाद अब शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में भी भाजपा के एक पदाधिकारी के पुत्र ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिससे शिवपुरी जिले की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी भाजपा नेता के पुत्र पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे आज गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरवास स्थित श्रीराम कॉलोनी में रहने वाली 25 वर्षीय महिला प्रतिभा (परिवर्तित नाम) पत्नि पप्पी उर्फ उदयभान यादव बीते सोमवार की शाम 6 बजे सड़ रोड पर शौच के लिए गई हुई थी। तभी भाजपा के गौ प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष भोला बैरागी के पुत्र भूरा बैरागी ने प्रतिभा का रास्ता रोक लिया और उसके साथ अश£ील छेड़छाड़ शुरू कर दी। लेकिन प्रतिभा भूरा के चंगुल से छूटकर भाग निकली। यह बात उसने अपने परिवारजनों को बताई जिसके बाद उसका पति कल उसे थाने लेकर पहुंचा और आरोपी भूरा की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!