घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार

shailendra gupta
शिवपुरी/करैरा। जिले के करैरा क्षेत्रांतर्गत आने वाले सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालिया में बीती रात्रि को सूने घर में अकेली महिला को पाकर उसके ही ग्राम के एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जब महिला का पति आया तो पत्नि ने पूरी बात अपने पति को बताई जिस पर सीधे पति-पत्नि पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया। लेकिन बताया गया है कि यहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट नहीं लिखी और मामले को जांच में लेकर कार्यवाही की बात कही। इससे असंतुष्ट पति-पत्नि सीधे करैरा थाने पहुंचे और यहां शून्य पर मामला दर्ज करते हुए मामला सीहोर पुलिस थाने को भेजा। 

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि सीहोर थाना क्षेत्र के ग्वालिया गांव में 22 वर्षीय विवाहित महिला मीना (बदला हुआ नाम) पत्नि हीरा जाटव के साथ गांव के युवक अशोक पुत्र जसवंत राजपूत ने घर में घुसकर बलात्कार कर डाला। उस समय महिला घर में अकेली थी। पति के आने पर उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। बताया जाता है कि मामले की रिपोर्ट लिखाने महिला जब सीहोर थाने पहुंची तो  उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 

इसके बाद महिला और उसके पति ने करैरा थाने आकर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शून्य पर मामला कायम कर सीहोर भेज दिया है तथा आरोपी अशोक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन यहां सीहोर पुलिस की कार्यवाही कठघरे में है जो इतना संवेदनशील मामला होने के बाद भी थाने में दर्ज नहीं किया गया और फरियादियों को अपनी आपबीती सुनाने के लिए करैरा थाने आना पड़ा। इस मामले में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की गहनता से जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाना चाहिए।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!