पुलिस अधीक्षक समेत नागरिकों ने सरबजीत को श्रद्धांजलि दी

शिवपुरी। स्थानीय माधव चौक पर अभिसंवर्धन समाज सेवी संस्था द्वारा सरबजीत के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. रमन सिंह सिकरवार, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री धैर्यवर्धन, शिक्षा विद एम.बी.एल. श्रीवास्तव समेत अनेक लोगों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम संयोजक कपिल मिश्रा के अनुसार रात्रि 8 बजे भागीदारी की कतारबद्ध लोग एक-एक कर मोमबत्ती जलाते रहे और पुष्प चढ़ाकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट करते रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरबजीत के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया।

अभिसंवर्धन समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री धैर्यवर्धन ने कहा कि एक ओर हत्या के आरोप में भारत में बंद इटली के नौसैनिकों के लिए इटली की सरकार के आगे आने के बाद भारत सरकार नरम पड़ जाती है परंतु वर्षो से पाकिस्तान की जेल में निरपराध बंद सरबजीत सिंह के रिहाई के लिए कोई ठोस कदम भारत सरकार द्वारा नहीं उठाये जाते। पाकिस्तानी जेल में सरबजीत सिंह की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। पाकिस्तान की इस निर्लज्ज हरकत की बदौलत सारा भारत दुखी है। नाराज है और ऐसा मान रहा है कि सरबजीत के तौर पर पर उनके अपने परिजन की हत्या हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में सहारा इंडिया के ब्रांच मैनेजर एसपी श्रीवास्तव, मार्केटिंग सोसायटी शिवपुरी के अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ संस्था के उपाध्यक्ष केके खोड़, सचिव प्रणव शर्मा, संयुक्त सचिव चंद्रेश चतुर्वेदी, पत्रकार रफत अधीर, अशोक अग्रवाल, अवनीत सिंह बत्रा मनजीत सिंह, हर्षदीप सिंह मोहम्मद अशफाक कुर्रेशी, अमित श्रीवास्तव, कपिल मिश्रा, अभिषेक योगी, सचिन धाकड़, राजाराम प्रजापति, वीरेन्द्र सिंह दांगी पटवारी, राजेश पांडे, रामस्वरूप दांगी, अनिल खटीक, आक्षांश मिश्रा, हर्षवर्धन शर्मा, भरेलाल लखेरा, तनु श्रीवास्तव, देवसिंह पाल, शिवदयाल यादव, आदिलोग सम्मिलित हुई। अंत में संस्था सचिव प्रणव शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

शहीद सरबजीत को श्रद्धांजलि दी वीर तात्याटोपे सदस्यों ने

शिवपुरी। हिन्दुस्तान के सपूत शहीद सरबजीत सिंह को भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा के सदस्यों ने आम जनता के साथ नगर के हृदय स्थल माधव चौक पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शाखा सदस्यों ने हजारों की संख्या में आम जन के साथ शहीद की याद में मोमबत्तियां प्रज्जवलित कर एवं दो मिनट का मौन रख अपनी श्रद्धांजलि दी तथा भारत माता की याद में वीरता के नारे लगाए।
इस अवसर पर शाखा संरक्षक सुरेश कुमार बंसल, शाखा अध्यक्ष एडवोकेट नीरज गोयल, उपाध्यक्ष बसंत गोयल, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल सहित वरिष्ठ सदस्य हरिओम अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, संजीव सलूजा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अमित खण्डेलवाल, विष्णु गोयल, अरविन्द जैन, दलजीत सिंह भाटिया, देवेन्द्र कुमार पालीवाल, गिरीश जैन, निर्मल गोयल, हितेश मंशारमानी, निर्मल गोयल, पंकज जैन, राजकुमार सिंघल, विकास अग्रवाल, श्रीमती शिखा बंसल, श्रीमती सरोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन, अन्य सदस्य एवं बच्चे उपस्थित थे।

शाखा अध्यक्ष एडवोकेट नीरज गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद सरबजीत सिंह का जिस प्रकार पाकिस्तान की जेल में हमला किया गया वह कानून का उल्लंघन है। अन्तर्राष्टï्रीय मानव अधिकार आयोग को इसमें दखल करना चाहिये और इसके विरोध में आगे आना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिनेवा में हुए सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया था कि जेल में कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा किन्तु पाकिस्तान ने इसका खुला उल्लंघन किया है। 

भारत सरकार इस मामले में पूरी तरह नाकाम रही है। पाकिस्तान के कृत्य की हम घोर भर्तस्ना करते हैं। शाखा सदस्यों ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान का सपूत शहीद सरबजीत सिंह पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हुआ है। सरबजीत पाकिस्तान की जेल में जानलेवा हमले का शिकार हुआ। भारत में हुए दूसरे पोस्टमार्टम में सरबजीत के शरीर से जो निशान और जगह जगह हड्डियां टूटी मिलीं वे पाकिस्तान की बर्बरता को बेनकाब करती हैं। पाकिस्तान द्वारा कानून का खुला उल्लंघन किया गया है। 

इससे पूर्व भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के सदस्य अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांय 8 बजे नगर के हृदय स्थल माधव चौक पर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने शहीद सरबजीत सिंह को आमजन के साथ मोमबत्तियां प्रज्जवलित कर एवं दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत माता की आन पर देश वीरता के नारे लगाए।