घर के पास कुऐं में गिरी विवाहिता, हालत गंभीर, मामला संदिग्ध

शिवपुरी-शहर में शुक्रवार की सुबह चार बजे एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीताबाई पत्नि रघुवीर परिहार उम्र 28 वर्ष निवासी वन बिहार कॉलोनी आज सुबह चार बजे घर के पास स्थित एक कुएं में गिर गई। जहां उसके परिवारवालों का कहना है कि गीताबाई आज सुबह जब लघुशंका के लिए घर के निकली थी तभी अंधेरा अधिक होने के कारण वह कुएं में गिर पड़ी। 

जबकि सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला पारिवारिक क्लेश के  चलते खुदखुशी करने के लिए कुएं में कूंदी है। इन दो अलग-अलग बयानों के कारण पुलिस इस मामले में संदिग्ध मानकर चल रही है और इस मामले की खोजबीन भी शुरू कर दी है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!