अभिभाषकों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

shailendra gupta
शिवपुरी-गत दिवस जिला न्यायालय शिवपुरी के विशेष न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में विचाराधीन अपराधी जगदीश सोनी द्वारा फैंकी गई चप्पल के विरोध में अभिभाषक संघ शिवपुरी द्वारा आज कामकाज ठप्प रखा वहीं न्यायालय परिसर में घटित होने बाली ऐसी घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अभिभाषक संघ द्वारा राज्यपाल तथा डी.जे  के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज शिवपुरी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में विचाराधीन अपराधी जगदीश सोनी द्वारा फैंकी गई चप्पल की घटना को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष स्वरूप नारायण के नेतृत्व में राज्यपाल व जिला न्यायाधीश के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन के माध्यम से न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं आज अभिभाषकों द्वारा अपना कामकाज ठप्प रखा। ज्ञापन देने वालों में स्वरूप नारायण भान, राजीव कृष्ण शर्मा, विशाल वशिष्ठ, दीपक भार्गव, प्रशांत शर्मा के साथ सैकड़ों अभिभाषक उपस्थित थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!