अग्रवाल समाज के सम्मेलन में प्रथम जोड़ा यूपी का

shailendra gupta
शिवपुरी-मध्य देशीय अग्रवाल समाज द्वारा कराये जा रहे सामूहिक परिचय व वैवाहिक सम्मेलन के आयोजन में प्रथम जोड़ा का रजिस्ट्रेशन यूपी के हमीरपुर की संध्या और गुरूसराय के नरेन्द्र के साथ प्रारंभ हो गया है। इस रजिस्ट्रेशन को करने समाज के अध्यक्ष रीतेश जैन व सुरेन्द्र गुप्ता, उत्तम गोयल, मनीष बंसल, भानू गुप्ता स्वयं नरेन्द्र के निवास स्थान गुरसराय में पहुंच  पंजीयन किया।

ज्ञात हो कि अग्रवाल समाज शिवपुरी द्वारा वैवाहिक जोड़ों को आकर्षक उपहार दिये जायेंगे जिसमें फ्रिज, रंगीन टीव्ही, बॉशिंग मशीन, दीवान पंलग, अलमारी, कूलर, मिक्सी, सिलाई मशीन, इंडेक्शन कुकर, बर्तन, कपड़े दुल्हा, दुल्हन, मंगल सूत्र, पाजेब, बिछिया, और साथ में आने वाले 50-50 मेहमानों की खाना सहित आवास व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। 

सामूहिक परिचय सम्मेलन के वैवाहिक जोड़ों के साथ-साथ परिचय सम्मेलन के  अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर इस सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। अपील करने वालों में सम्मेलन के संयोजक व्ही.व्ही अग्रवाल, सह संयोजक हरिओम जैन, समाज के अध्यक्ष रीतेश जैन, भानू गुप्ता, मनोज मित्तल, विजय बंसल, महेन्द्र गोयल, मथुरा प्रसाद आदि लोग शामिल हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!