राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की संगोष्ठि संपन्न

शिवपुरी- अशिक्षा व सामाजिक कुरीतियों को दूर करना होगा प्रजापति का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के उपाध्यक्ष हरज्ञान सिंह प्रजापति विशेष अतिथि तथा मुख्य अतिथि रमेश प्रजापति अध्यक्ष मध्य प्रदेश प्रजापति महासभा तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष एपी प्रजापति सीईओ जनपद नरवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शासन द्वारा प्रजापति समाज की कि जा रही उपेक्षा एवं भेदभाव पूर्ण रवैये पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी में अध्यक्ष एपी प्रजापति ने कहा समाज में व्याप्त अशिक्षा समाजिक कुरीतियों को समूल जड़ से उखाड़ फैंकना होगा। तभी समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेगा। मुख्य वक्ता के रूप में रमेश चक्रवती ने कहा कि राजनैतिक पार्टियां हमारा उपयोग महज वोट के लिए किया जाता है।

क्योंकि हम संगठित नहीं है। हमें साथ-साथ चलने की जरूरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरज्ञान सिंह प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज अब जागरूक हो गया है। अभी हम शासन से अपने हक के लिए निवेदन कर रहे हैं। उन्होंने सभी को संगठित होकर अपनी लड़ाई लडऩे का आह्वान किया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!