पति की प्रताडऩा से पीडि़त महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ की शिकायत,मामला दर्ज

शिवपुरी-जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधरा में कल पति की प्रताडऩा से पीडि़त एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह रखता था और वह उसे प्रताडि़त कर उसकी आए दिन मारपीट भी करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसिन जाटव का विवाह चंदनपुरा थाना सुभाषपुरा के रहने वाले नंदलाल जाटव से हुआ था। उसके बाद नंदलाल को अपनी पत्नि किसिन के चरित्र पर संदेह होने लगा और वह उसने किसिन को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। पति की प्रताडऩा और झूठे आरोपों से तंग आकर वह अपने मायके आ गई। बीते 16 मार्च को उसका पति उसे लेने के लिए सिंधरा गया। जहां किसिन ने उसके साथ आने से मना कर दिया। इससे खफा होकर उसने किसिन के मायके में ही मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद वह अपने पिता के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।