उत्सव के निधन पर कलेक्टर, एसपी ने जताया शोक, शांति की अपील

शिवपुरी/ कलेक्टर आर.के.जैन एवं पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह ने जिलेवासियों से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील है। कलेक्टर श्री जैन और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने गत दिवस मासूम उत्सव गोयल की कथित व्यक्तियों द्वारा निर्मम हत्या करने पर गहरा दु:ख और अफसोस व्यक्त किया है।

उन्होंने हत्या के बाद शहर में फैले जन आक्रोश के संबंध में शहरवासियों से अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और दंगाईयों व असामजिक तत्वों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बच्चे के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करेगा। इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने सभी सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी अपील है कि वह शहर में अमन और शांति बनाए रखने के लिए शासन और प्रशासन की मदद करें।  

उत्सव हत्याकाण्ड में कांग्रेस का बंद बुधवार को, करैरा, नरवर बदरवास, पोहरी भी रहेंगें बंद

शिवपुरी में उत्सव हत्याकाण्ड को लेकर चहुंओर हिंसा, आगजनी की घटनाऐं सामने आई है। समूचे अंचल में इस हत्याकाण्ड की भत्र्सना की जा रही है तो वहीं इसके लिए पुलिस का लचर रवैया भी काफी हद तक जिम्मेदार है। उत्सव हत्याकाण्ड को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया तो वहीं करैरा, नरवर, पोहरी और बदरवास में भी बंद रखा जाएगा। उत्सव हत्याकाण्ड से समूचा अंचल प्रभावित है और जगह-जगह बंद व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने की सूचनाऐं प्राप्त हो रही हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!