पोलो ग्राउण्ड पर दो हजार स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार

shailendra gupta
शिवपुरी। संपूर्ण भारतवर्ष में आज स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जन्मतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई गई। वहीं शिवपुरी में भी स्वामी जी के जन्मदिन पर पोलो ग्राउण्ड पर लगभग दो हजार स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर सबसे पहले स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के चित्रों पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित किया गया और इसके बाद तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। बाद में गणेश तोमर द्वारा गणेश वंदना की गई और छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया।

विदित हो कि सार्ध सती समारोह समिति द्वारा वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देश में सवामी जी विचारों का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिरोमणि दुबे ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी हमेशा युवाओं की शक्ति और कौशल पर ही भरोसा करते थे। हमें स्वामी जी के आदर्शों पर आगे बढऩा चाहिए। स्वामी जी कहते थे कि युवाओं के हाथ में देश की सत्ता होनी चाहिए, वही हमारे देश को उन्नति पर पहुंचा सकते हैं। युवा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं युवाओं के ही कारण हम आज देश में जाने जाते हैं।


चीन जैसे देश में युवाओं की संख्या कम है। लेकिन हमारे देश में युवा अधिक होने के कारण हम नित नए-नए आयामों को लिख रहे हैं जिससे हमारी उन्नति और समृद्धि पूरी दुनियां में ख्याति प्राप्त कर चुकी है। श्री दुबे ने आगे बोलते हुए कहा कि युवाओं की एकता और बल कौशल से हम 2020 में दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर दुनिया में अपना नाम सबसे ऊपर लिखेंगे। श्री दुबे ने कहा कि 87 वर्षों से संघ अपना कार्य कर रहा है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सबसे ज्यादा युवा ही हैं।

आज दुनिया में संघ के कारण ही देश को जाना जाता है। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद सार्ध सती समारोह के जिला संयोजक रामसिंह यादव नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना, जिपं उपाध्यक्ष जण्डेल सिंह गुर्जर, संघ के सहप्रचार जिला प्रमुख गणेश तोमर, सहसंयोजक अशोक चतुर्वेदी, साहित्य आयाम, नीरज मिश्रा, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिरोमणि दुबे, सार्ध सती समारोह युवा आयाम के संयोजक मनीष शुक्ला, उमेश भारद्वाज, जीतू गौड, राजू शर्मा, डॉ. मैथलीशरण मिश्रा,भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना, हरिओम नरवरिया काका सहित संघ के कार्यकर्ता और सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं पत्रकारगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!