तेजमल सांखला और चन्द्रकुमार जैन के यहां आयकर का छापा

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के प्रख्यात प्रॉपर्टी एवं गोल्ड व्यापारी तेजमल सांखला एवं तेंदूपत्ता व्यापारी चन्द्रकुमार जैन के यहां आज आयकर विभाग की टीमों ने छापामार कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ टैक्स चोरी की कई शिकायतें मिल रहीं थीं।

आयकर विभाग की ग्वालियर एवं भोपाल टीमों ने आज सुबह से ही शिवपुरी में डेरा डाल लिया था और एक साथ दोनों व्यापारियों के ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई।

सनद रहे कि तेजमल सांखला सोना व्यापारी के अलावा भाजपा नेता एवं शिवपुरी जिले के बड़े प्रॉपर्टी डीलर्स में गिने जाते हैं एवं चन्द्रकुमार जैन शिवपुरी के प्रख्यात एवं स्थापित पत्ता व्यापारी हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!