प्रमोद भार्गव को मिला रचनाकार कथा पुरस्कार

शिवपुरी-हिन्दी की प्रसिद्ध साहित्यिक बेबसाईट ''रचनाकार'  द्वारा कहानी पुरस्कार आयोजन 2012 संपन्न किया गया। पुरस्कार हेतु सीधे रचनाकारों से बेबसाईट पर ऑनलाईन कहानियां आमंत्रित की गई थीं, जिनमें 113 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। जिसमें प्रमोद भार्गव की कहानी ''फेसबुक' श्रेष्ठ कहानी के रूप में चुनी गई।

इस कथा आयोजन के निर्णायक मंडल में मुंबई के प्रसिद्ध कथाकार सूरज प्रकाश और भोपाल के हरि भटनागर शामिल थे। कथा पुरस्कार का आयोजन रचनाकार बेबसाईट के संपादक संचालक रवि श्रीवास्तव ने किया था। बतौर पुरस्कार प्रमोद भार्गव को 5100 रूपये की राशि दी जायेगी। इस पुरस्कार के मिलने से श्री भार्गव को डॉ. परशुराम शुुक्ल विरही, विद्यानंदन राजीव, डॉ. एलडी गुप्ता, डॉ. एएल शर्मा, डॉ. संध्या भार्गव, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. पदमा शमर्मा, डॉ. लखनलाल खरे, डॉ. हरिप्रकाश जैन, पुुरूषोत्तम गौतम, हरीशचंद्र भार्गव, जाहिद खांन, अखलाक खांन आदि लेखक पत्रकारों ने बधाई दी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!