सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में खटीक समाज का नव वर्ष मिलन समारोह आज

shailendra gupta
शिवपुरी- खटीक समाज का नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन आज लाल कोठी फिजीकल रोड़ पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय ऊर्जामंत्री (स्वतंत्र प्रभार)होंगे। 


जिला महामंत्री योगेश करारे ने जानकारी देते हुए बताया कि खटीक समाज द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल सम्मेलन में जिले भर से खटीक बन्धु शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम 7 बजे शामिल होंगे। 

सभी आयोजकगण मोहन सिंह करारे अध्यक्ष खटीक समाज, छक्कीराम चौधरी, गोपाल सेजवार, रमेश पचौरी, हरी खटीक, बल्ला खटीक, रवि सेजवार, अशोक खटीक, किरण खटीक, जगदीश खटीक ने सभी समाज बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!