सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

शिवपुरी- जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम दीगौध में एक महिला में ट्रक ने उस टक्कर मार दी जब वह सड़क पार कर रही थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उक्त महिला को इलाज के लिए बदवास स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, लेकिन महिला की हालत गंभीर थी।


इस कारण उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दीगौध की रहने वाली कोमलबाई बघेल कल दोपहर 3:30 बजे अपने घर से निकलकर खेत पर जा रही थी। जैसे ही वह एबी रोड़ पर पहुंची और उसने सड़क पार करने की कोशिश की उसी समय शिवपुरी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी 21 एच 410  के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए महिला कोमलबाई को टक्कर मार दी। जिससे उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!