भाजपा नेता को मातृशोक


शिवपुरी-कोलारस निवासी भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ.सचेत व्यास की माताजी श्रीमती कौशल्यादेवी व्यास पत्नि स्व.रामचरण लाल व्यास का निधन गत दिवस जिले के कोलारस क्षेत्र में हो गया।


स्व.श्रीमती कौशल्यादेवी व्यास बड़े ही धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी हमेशा अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए वह सतत प्रयत्नशील थी अपने परिवार की संपन्नता के लिए उन्होंने समाजसेवी, धर्मसेवा व जनसेवा के कई कार्यों को क्षेत्र में किया। 

स्व.श्रीमती सुशीला देवी के अन्य पुत्रगण डॉ.बी.एम.व्यास, पुरूषोत्तम व्यास, विवेक व्यास एडवोकेट एवं समस्त व्यास परिवार इस समय अपनी माताजी के निधन पर शोकाकुल है। स्व.श्रीमती सुशीला देवी के निधन उपरांत मंगलवर 01 जनवरी 2013 को प्रात: 9:00 बजे निज निवास राम मंदिर रोड कोलारस जिला शिवपुरी पर उठावनी अस्थि संचय कार्यक्रम रखा गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!