नरवर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

शिवपुरी/ बीते रोज जहां वर्षों भाजपा की सेवा करने वाले मनोज माहेश्वरी को इस बार नगर पंचायत नरवर के चुनावों में पार्टी की ओर से टिकिट नहीं दिया गया तो उन्होंने अपना दल बदलकर कांगे्रस में शामिल हो गए। इस मामले में भाजपाई ज्यादा कुछ तो नहीं बोले लेकिन रविवार को भाजपा कार्यालय पर जरूर नरवर के पूर्व  नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए


और यहां नरवर से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी के रूप में जिनेन्द्र जैन (बल्लो)की घोषणा भी पत्रकारों के बीच प्रेसवार्ता के माध्यम से की गई। इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत, विधायक देवेन्द्र जैन, रमेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक, नरवर के भाजपा नेता शब्बीर खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र बिरथरे, ओमप्रकाश शर्मा गुरू, ओमी जैन, भानु दुबे, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय खेमरिया सहित अन्य भाजपाई  मौजूद थे। 

प्रेसवार्ता में भाजपा के इन नेताओं ने बताया कि आगामी समय में नरवर नगर पंचायत के होने वाले चुनावों में जिनेन्द्र जैन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे। वहीं नरवर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने आज जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वर्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने नरवर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता को भाजपा की सदस्यता देकर उन्हें भाजपा में शामिल किया। 

वहीं भाजपा की ओर से जिनेन्द्र जैन बल्लू अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेताओं द्वारा कोई भी पद के लिए प्रत्याशी थोपे नहीं जाते है बल्कि भाजपा में फैंसले सर्व सम्मति से लिये जाते हैं। जहां तक उम्मीद है कांग्रेस की ओर से भाजपा के पूर्व नगर पंचायत के प्रत्याशी मनोज महेश्वरी तथा जिनेन्द्र जैन के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घमासान होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मनोज ने उताबलेपन और जल्दबाजी में भाजपा छोड़ी है। उन्हें लगा की पार्टी से उन्हें इस बार टिकिट मिलने वाला नहीं है। उनकी महत्वकांक्षाओं के चलते भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये। उनके द्वारा यह फैंसला जल्दबाजी में लिया गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!