पारिवारिक विवाद पर महिला फांसी पर झूली

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम हरीपुर में कल रात्रि पति पत्नि के बीच पारिवारिक मामूली झगड़े के बाद पत्नि ने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि करीब 8 बजे मृतिका ऊषा और उसके पति बाबूसिंह लोधी के बीच घरेलू कारणों के चलते मामूली नोंक-झोंक हो गई।

इसके बाद बाबूसिंह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। उसी समय ऊषा ने अपने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा डाल लिया और उस पर झूल गई। रात्रि करीब डेढ़ बजे जब उसके बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बाबूसिंह की नींद खुली तो उसने कमरे मे अपनी पत्नि को नहीं पाया तो उसने उसकी खोजबीन की। तभी उसकी निगाह आंगन में लगे नीम के पेड़ पर गई तो उसकी पत्नि फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। जिससे वह घबरा गया और उसने पड़ौसियों को सूचना दी। बाद में पुलिस भी मौके पर आ गई और रात्रि में शव को अपने कब्जे में ले लिया।