घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर जेबरात और नगदी लेकर हुए फरार

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में कल रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेबरात सहित नगदी लेकर भाग गए। घटना के समय मकान मालिक अपने होटल पर बैठा हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था। रात्रि के समय जब वह घर पहुंचा तब उसे घर में चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद वह करैरा थाने पहुंचा और अपने घर में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर पहाडिय़ा पर रहने वाली मुन्नीबाई पत्नि लक्ष्मण नामदेव का होटल करैरा कस्बे में स्थित है और मुन्नीबाई कल अपने होटल पर बैठी हुई थी और उसका पति बाहर गया हुआ था। तभी रात्रि करीब 9 बजे अज्ञात चोर मुन्नीबाई के घर पर पहुंचे और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और मकान में रखे सोने चांदी के जेबरात सहित नगदी लेकर भाग निकले।

रात्रि के समय अपना होटल बंद कर जब महिला घर पहुंची तो उसे घर का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा देख वह समझ गई और वह सीधे थाने में पहुंच गई और चोरी की सूचना पुलिस को दी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!