माधव चौक पर जुआ खेलते 7 जुआरी पकड़े

shailendra gupta
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के माधव चौक चौराहे पर स्थित हरीश होटल के पीछे जुआ खेल रहे   जुआरियों को पुलिस ने 6 हजार रूपये सहित गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक टीम का गठन कर इन जुआरियों को पकडऩे की रूपरेखा तैयार की और बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां से इन जुआरियों को पकड़ लिया गया और सभी जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि 8 बजे माधव चौक चौराहे पर हरीश होटल के पीछे कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे। जिसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने एक टीम का गठन किया। जिसमें गंभीर सिंह सहित रामकुमार तोमर, हीरा सिंह, अमित कुमार, अजय शर्मा, गिरजाशंकर, यशवंत शर्मा को नियुक्त किया गया।

इसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी दो टीमें बनाई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां से पहले फड़ पर जुआ खेल रहे कप्तान सिंह पुत्र रामसिंह धाकड़ निवासी लालमाटी, राजेन्द्र पुत्र रमेशचंद्र ओझा निवासी कमलागंज, सुनील पुत्र गोपाल अग्रवाल निवासी नबाव साहब रोड को पकड़ लिया और उनके पास से 2900 रूपये नगदी और एक ताश की गड्डी भी बरामद कर ली। 

वहीं दूसरी टीम ने पास में ही संचालित दूसरे फड़ पर दबिश दी तो वहां से चंद्रभान पुत्र जालिम सिंह ओझा निवासी लालमाटी, राजेश पुत्र बाबू तिवारी निवासी चित्रानगर, मंगलिया पुत्र खरगाराम कोली निवासी संजय कॉलोनी, राजेश पुत्र प्रभुदयाल झा निवासी छोटा लुहारपुरा को पकड़ लिया और उनके पास से 3 हजार रूपये भी बरामद कर लिए। इसके बाद सभी जुआरियों को कोतवाली ले आए और उनके विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!