वो घर में घुस आया और छेडख़ानी करने लगा

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सतेरिया में रहने वाली एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय पीडि़त महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। तभी आरोपी उसके घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के 12 साल बच्चे ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस बच्चे की मारपीट कर वहां से भाग निकला।

जब पीडि़त महिला ने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी तो वह सीधा अपनी पत्नि को लेकर देहात थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की फरियाद पर आरोपी पर धारा 354, 456, 323, 506 बी का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात साढ़े आठ बजे अहिल्यादेवी (काल्पनिक नाम) अपने घर पर बच्चों के साथ सो रही थी और उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था। तभी मौके का फायदा उठाकर गांव का एक युवक वीरेन्द्र जाटव अहिल्यादेवी के घर में घुस आया और उसने उसके साथ अश£ील छेड़छाड़ शुरू कर दी। 
 
जब महिला ने विरोध किया और चिल्लाचौंट की तो पास में सो रहा 12 साल का बेटा दीपक जाग गया और उसने विरोध किया तो वीरेन्द्र ने दीपक की मारपीट शुरू कर दी। अपने बेटे को पिटता देख अहिल्यादेवी ने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। तभी आरोपी वहां से भाग निकला। रात में जब उसका पति छिंगाराम घर लौटा तो अहिल्या ने सारी घटना अपने पति को बताई और वह अपनी पत्नि को लेकर थाने आ गया और आरोपी वीरेन्द्र की शिकायत थाने में कर दी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!