शिवपुरी-शिवपुरी जिलाधीश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 1975 आपात काल के दौरान मीसा / डीआईआर में मान्य मीसाबंदी जिलाधीश कार्यालय से अपना परिचय पत्र प्राप्त करें।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि कार्यालयीन दिवस शाम 4 बजे के बाद संबंधित शाखा से संपर्क किया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि पुराना परिचय पत्र मीसाबंदी संबंधी साथ लावें। साथ में नए दो फोटो या जिन मीसाबंदियों के फोटो जमा हैं वे नया लोक नायक जय प्रकाश नारायण सम्मान निधि का परिचय प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।