शिवपुरी। शहर के सभी होटल एवं लॉज की सघन चैकिंग की गई जिसमें कई होटल में रूकने वाले मुसाफिरों के नाम पते होटल के रजिस्टर में इन्द्राज नहीं थे सुरक्षा की दृष्टि से शहर के सभी होटल एवं लॉज संचालकों को नोटिस देकर सूचित किया गया है कि होटलों में रूकने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी शहर कोतवाली शिवपुरी को प्रतिदिन दे
साथ ही प्रवेश जानकारी व मोबाईल नम्बर अपने रजिस्टर में इन्द्राज करें साथ ही यह हिदायत दी गई कि अगर चैकिंग के दौरान यदि कोई व्यक्ति होटल के अंदर संदिग्ध स्थिति में बगैर इंद्राज के रूका पाया गया तो होटल संचालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।