भैंस को बचाने भागी महिला खुद मर गई, पति और एक अन्य घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बरसात अब कहर बन रही है। कल रात तेज बरसात के कारण मकान की दीवार ढह जाने से गृहमालकिन अकलवती साहू पत्नी रामकिशन साहू की मौत हो गई जबकि उसे बचाने आये उसके पति रामकिशन और पड़ौसी बल्ला केवट पुत्र लालदे केवट गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए झांसी रैफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकिशन साहू का नया मकान मडियावाले तालाब के पास बना है जहां उन्होंने अपनी भैंस को रखा है। रामकिशन अपनी पत्नी अकलवती और बच्चों सहित वार्ड क्रमांक 5 में स्थित हरदौल मोहल्ले में बने मकान में रहते हैं। कल रात 8 बजे खनियांधाना में तेज बारिश शुरू हो गई, चूंकि रामकिशन की भैंस नये मकान के बाहर बंधी हुई थी इस कारण उसे अंदर वाले कमरे में ले जाने के लिए अकलवती नये मकान में आई और संयोग से उसी समय मकान की दीवार ढह गई जिससे अकलवती उसमें दब गई। यह घटना जब पड़ौसी बल्ला केवट ने देखी तो वह महिला को बचाने के लिए आया, लेकिन वह भी दीवार में दब गया और उसके पैर टूट गये। इस पर रामकिशन आगे बढ़ा और उसने अपनी पत्नी को निकालने की कोशिश की तो वह भी दीवार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल तीनों को इलाज के लिए झांसी भेजा गया जहां रास्ते में अकलवती की मौत हो गई।


महिला की मौत के बाद चेता प्रशासन


शिवपुरी। बरसात के कारण नर्सिंग तालाब और मडिया तालाब लबालब भरे हैं। नर्सिंग तालाब को खाली कराने के लिए नगर पंचायत के सीएमओ ने जाली खुलवा दी है जबकि मडिया तालाब से पानी कम करने के लिए रात में ही जेसीबी मशीन से नाला खुदवा दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!