शिवपुरी। श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में वर्ष 2011-12 को आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के पुरूस्कार वितरण 15 अगस्त को रात्रि आठ बजे मंगलम भवन कोतवाली रोड़ पर वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता पोहरी विधायक प्रहलाद भारती करेंगे।
जानकारी देते हुए अध्यक्ष रमेश जैन ने बताया कि गत वर्ष हुई प्रतियोगिताओं में अचल झांकी, चल झांकी, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस सहित बैण्ड, व ढोल तासे, सुन्दर मूर्ति व विमान सहित अन्य सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 15 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष की पुरूस्कृत किया जाएगा।
सभी नि:शुल्क खान-पान वितरण व प्रसाद वितरण वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पोहरी विधायक प्रहलाद भारती करेंगे। समिति ने सभी पुरूस्कृत व्यक्तियों एवं सम्मानित संस्थाओं से आग्रह किया है कि वह 15 अगस्त को रात्रि आठ बजे मंगलम भवन कोतवाली रोड़ पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।