नंदलाल जन्मोत्सव में प्रकृति ने भी दिया साथ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शिवपुरी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ घरों एंव विभिन्न मंदिरों पर मनाया गया। शहर टेकरी बाजार स्थित मुरली मनोहर जी मंदिर भगवान श्री रासलीलाओं के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई।

श्री गिर्राज धरण मंदिर एवं राधाकृष्ण मंदिर पुरानी शिवपुरी में भजनों एवं कीर्तनों का आयोजन किया गया। वही यादव समाज के श्री कृष्ण मंदिर पर संगीत में कृष्ण लीलाओं आयोजन किया गया। रात में ठीक 12 बजे रिमझिम बारिश के बीच भगवान श्रीकृष्ण के प्रार्दुभाव स्वरूप के दर्शन श्रृद्धालुओं ने किए। श्री गिर्राजधरण मंदिर में सजावट कर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बुन्देल खण्ड केशरी एवं कत्थक नृत्य कलाकार गरीब दास चंचल चित्रकूट धाम द्वारा अदभुद नृत्यों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति की गर्ई। जिसे उपस्थित श्रृद्धालुओं ने भर पूर सराहा संगीतकारों स्वर संगीत के माध्यम से मंदिर के प्रांगण के पूरे वातावरण को कृष्ण मय कर दिया। जन्मोत्सव के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। खास बात यह रही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर झूम बारिश हुई।


कई जगह फूटी मटकी


शिवपुरी। कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर शहर में मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और शहर के बीचों कोर्ट रोड़ रात्रि आठ बजे शुरू हुई प्रतियोगिता रात्रि 12 बजे तक चली जिससे विवेक ने मटकी फोड़ कर माखन खा कर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का समापन किया गया। वहीं शहर के प्रगति बाजार में मटकी फोड़ी।








Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!