एच.आई.सी.टी. शिक्षा महाविद्यालय, श्रीमती गुणमाला फाउण्डेशन ट्रस्ट ग्वालियर एवं एस.पी.एस. एकेडमी, शिवपुरी में सत्र 2010-11 में बी.एड. पाठ्यक्रम में रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिये विशेष ऑन-लाइन काउंसलिंग होगी।
इसमें 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक पंजीयन, 3 से 4 सितम्बर तक दस्तावेजों का सत्यापन और 5 से 6 सितम्बर को विद्यार्थी क्रमशः आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर और अग्रणी शासकीय महाविद्यालय, शिवपुरी में टी.सी. एवं शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। आयुक्त उच्च शिक्षा ने बताया है कि विशेष काउंसलिंग मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ, ग्वालियर के निर्देशानुसार की जा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।