महाराज सिंह खेत पर निकले, चोरों ने घर साफ कर दिया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्रान्र्गत आने वाले ग्राम महोबा के निवासी महाराज सिंह के घर से ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर मे रखे चांदी के जेबरात लेकर फरार हो गये। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराज सिंह अपने परिवार के साथ गांव में ही स्थित अपने खेत पर काम करने के लिए सुबह घर में ताला लगाकर निकला। दिनभर काम करने के बाद अपने घर को लौटा तो घर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गये। घर में अंदर घुसकर देखा तो बक्से में रखे चांदी की पायलें, करधौनी एक चांदी की गुंज कीमती दस हजार रूपये नहीं मिली।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!