एसपी शिवपुरी सहित तीन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

सेन्ट्रल डेस्क
इस बार शिवपुरी की झोली में तीन राष्ट्रपति पदक आए हैं। इसमें वीरता पदक के लिए इंस्पेक्टर राजेन्द्र पाठक एवं सराहनीय सेवा पदक के लिए एसपी शिवपुरी राकेश प्रताप सिंह एवं सब इंस्पेक्टर मनमोहन प्रसाद कुर्मी शामिल हैं। शिवपुरी पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धी है एवं इसके लिए वह बधाई की पात्र भी। अब पढ़िए मध्यप्रदेश की पूरी सूची :- 



केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2012 के प्रदेश के पुलिस अफसरों को मिलने वाले राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है। इसमें पुलिस में वीरता के 9 पदक, विशिष्ट सेवा के 8 और सराहनीय सेवा के लिए 35 अफसरों को यह पदक प्रदान किए जाएंगे। होमगार्ड में विशिष्ट सेवा के 2 सराहनीय सेवा के 3 और जेल में सराहनीय सेवा के लिए 2 अफसरों को पदक प्रदान किए जाएंगे। राजधानी के डीएसपी योगेश चौधरी और एसपी नोर्थ अरविंद सक्सेना को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

वीरता पदक


  1. सीताराम (मरणोपरांत) सिपाही जिला बल खंडवा
  2. अनिल शर्मा पुलिस अधीक्षक देवास
  3. मनोहर सिंह वर्मा पुलिस अधीक्षक मंदसौर
  4. प्रेम कुमार दीक्षित सेवानिवृत एसपी पीटीएस तिघरा
  5. सिद्धार्थ चौधरी एसपी लोकायुक्त, भोपाल
  6. प्रणय नागवंशी एसडीओपी डबरा
  7. राजेंद्र पाठक इंस्पेक्टर जिला शिवपुरी
  8. शेर सिंह इंस्पेक्टर सीआईडी ग्वालियर
  9. सुधेश कुमार तिवारी सब इंस्पेक्टर एडी ग्वालियर

विशिष्ट सेवा पदक


  1. उमाकांत लाल एडीजी, ट्रैफिक संचालनालय
  2. स्वर्ण सिंह एडीजी अजाक पीएचक्यू
  3. शैलेंद्र श्रीवास्तव संचालक, खेल एवं युवा कल्याण
  4. कैलाश नाथ तिवारी एडीजी भर्ती एवं चयन
  5. संजय राणा प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन
  6. परशुराम माथुर एडीजी सतर्कता
  7. अनिल कुमार एडीजी/आईजी सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा विभाग, मुंबई
  8. कमल सिंह राठौर आईजी जेएनपीए सागर

सराहनीय सेवा पदक


  1. प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव आईजी महिला अपराध एवं अअवि जबलपुर
  2. पवन श्रीवास्तव आईजी आरएपीटीसी इंदौर
  3. रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव आईजी महिला अपराध एवं अअवि इंदौर
  4. अनिल कुमार गुप्ता आईजी सायबर सेल भोपाल
  5. मीनाक्षी शर्मा डीआईजी नोरकोटिक्स इंदौर
  6. ए. साई मनोहर डीआईजी इंदौर
  7. केपी वेंकटेश्वर राव उमनि/चीफ विजीलेंस आफीसर नार्दन कोल्ड फील्ड सिंगरौली
  8. योगेश चौधरी डीआईजी भोपाल
  9. मोहम्मद शाहिद अबसार डीआईजी केंद्रीय अकादमी पुलिस प्रशिक्षण भोपाल
  10. रविंद्र सिंह उइके डीआईजी सतर्कता पीएचक्यू
  11. राकेश प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
  12. अरविंद सक्सेना पुलिस अधीक्षक भोपाल
  13. भगवान लाल बुनकर डीएसपी लाइन ग्वालियर
  14. राधाकृष्ण राम यादव इंसपेक्टर, विशा, पीएचक्यू
  15. परमाल सिंह सिसोदिया इंसपेक्टर फिंगर प्रिंट, एससीआरबी
  16. भगवान सिंह साढ इंसपेक्टर (एम) डीएसबी खंडवा
  17. अजरा काजमी सूबेदार (एम) एससीआरबी
  18. नरेंद्र कुमार गंगराडे सूबेदार(एम) कार्यालय पुमनि प्रशासन पीएचक्यू
  19. ओमप्रकाश भायेरे सूबेदार (एम) विशा पीएचक्यू
  20. उमाशंकर गोस्वामी पीसी 13वीं बटालियन ग्वालियर
  21. रामसखा तिवारी सउनि कटनी
  22. ओमप्रकाश यादव सउनि मिहोना, भिंड
  23. अशोक पाठक सउनि सागर
  24. शंभू सिंह चूडावत सउनि रतलाम
  25. शिरोमणि सिंह यादव सउनि भिंड
  26. अमर प्रसाद गोरखा से.कमा. 23वीं बटालियन भोपाल
  27. रामभुवन शर्मा से.कमा. 25वीं बटालियन भोपाल
  28. दिनेश सिंह कुशवाह से.कमा. 17वीं बटालियन भिंड
  29. मनमोहन प्रसाद कुरमी सउनि (एमटी) शिवपुरी
  30. शिरिष शरद पालकर सउनि (एम) विशा, पीएचक्यू
  31. अब्दुल नईम खान सउनि, ईओडब्ल्यू भोपाल
  32. गनी मोहम्मद प्रधान आरक्षक, ट्रैफिक थाना रतलाम
  33. राम शरन सिंह प्रधान आरक्षक, 24वीं बटालियन, जावरा
  34. नागेंद्र प्रसाद तिवारी प्रधान आरक्षक, 9वीं बटालियन रीवा
  35. हरिसिंह यादव आरक्षक, एसपीई लोकायुक्त ग्वालियर

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक


  1. पीडी शुक्ला सउनि, कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड शहडोल
  2. अनिता सिंह चौहान सउनि(एम) कार्यालय डिवीजनल कमांडेट होमगार्ड भोपाल
  3. एलएल छैंकुर सउनि (आम्र्स) होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर
  4. बीएम द्विवेदी सउनि, कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड इंदौर
  5. डीपी तिवारी सूबेदार (एम) कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड दतिया

जेल विभाग के सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का सुधारात्मक सेवा पदक


  1. अथिलेश तोमर अधीक्षक, केंदरीय जेल सतना
  2. प्रियदर्शन श्रीवास्तव उप जेल अधीक्षक, जेल प्रशिक्षण केंद्र सागर