शिवपुरी-खनियांधाना कस्बे में बीती रात चोरों ने रातभर धमाल मचाया। तीन दुकानों के ताले चटका कर हजारों रूपये के माल पर हाथ साफ किया। परंतु मेडिकल दुकान से वह कुछ नहीं ले गए। हालांकी उन्होंने पुजारी मेडिकल पर किराने की दुकान समझकर धावा बोला था। चोरों की धमाचौकड़ी से पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास स्थित अरविंद जैन गूडर वालों की दुकान के ताले तोड़कर उसमें रखे पांच मोबाईल और तीन डेक चुराए। इनका मूल्य 20 हजार रूपये बताया जाता है। पुजारी मेडिकल की दुकान के ताले चटका कर वह उसमें घुसे लेकिन वहां से उन्हें ले जाने लायक कुछ भी नहीं मिला। चोरों ने कस्बे में अमित जाटव की किराने की दुकान में घुसकर वहां से चार हजार रूपये मूल्य का सामान उड़ाया और ले जाने में सफल रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।