अनियंत्रित सफारी फोरलेन पर पलटी, दो की मौत

shailendra gupta
0
शिवपुरी. उज्जैन से महाकालेश्वर के दर्शन कर लौट रहे उ.प्र. कौच नगर पंचायत अध्यक्षा की टाटा सफारी ग्राम अमोला के समीप फोर लाईन पर अनियंत्रित होकर एक आठ फुट गहरी खाई में जा गिरी जिससे गाड़ी में सवार उनके पति व पुत्री की मौत हो गई जबकि नगर पंचायत अध्यक्षा सहित उनका पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी  घायलोंं को उपचार हेतु झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उ.प्र. की कौंच नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता अपने पति समीर गुप्ता व बच्चों के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए हुए थे। आज अल सुबह उज्जैन से वापस लौटते समय शिवपुरी जिले के ग्राम अमोला एक किलो.मीटर पहले उनकी टाटा सफारी क्रमांक एमपी 09 सीएफ 7574 अनियंत्रित होकर फोर लाईन के नजदीक बने करीब आठ फुट गहरी खाई में जा गिरी। 
 
घटना की सूचना मिलते ही अमोला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से सफारी के अंदर फंसे लोगों को निकाला गया। इस दुर्घटना में जहां नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समीर गुप्ता उम्र 42 वर्ष, छोटी बेटी मोहिनी उम्र 12 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष रजनी गुप्ता उनका पुत्र ध्वज व बड़ी बेटी प्रज्ञा उम्र 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। जिन्हें तत्काल उपचार हेतु झांसी रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!