शिवपुरी-जिले के सिरसौद क्षेत्र में निवास करने वाला हज्जू कुशवाह का 11 वर्षीय पुत्र महेन्द्र बीते 12 मार्च 2010 से घर से लापता है। जिसका आज दिनांक तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इस मामले में फरियादी बालक के पिता महेन्द्र ने अपने पुत्र के गायब होने की सूचना पुलिस थाना सतनबाड़ा में 14 मार्च को दर्ज कराई थी लेकिन आज दिनांक तक युवक लापता बना हुआ है। इसमामले में पुलिस के भी प्रयास जारी है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
पुलिस थाना सतनबाड़ा द्वारा इस बालक को तलाशने के लिए प्रयास जारी है साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वह गायब युवक की सूचना मिलने पर पुलिस थाना सतनबाड़ा, पुलिस कंट्रोल रूम फोन नं.07492-234186 एवं 9479998550,9497798549 पर जानकारी देकर सहयोग कर सकते है। बालक के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली पर पुलिस का कहना है कि युवक 11 वर्षीय का मासूम बालक है जो पेंट-शर्ट पहनकर घर से बाहर किसी काम से गया था लेकिन लौटकर आज दिनांक तक नहीं आया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।