शिवपुरी. कोलारस जनपद में तेंदुआ ग्राम के मंदिर के निकट फोर लाइन पर बीती रात टीव्हीएस मोटर सायकिल के फिसल जाने के कारण दो आदिवासी गम्भीर रूप से घायल हो गये। खरई निवासी लखन पुत्र लल्लू आयू 20 वर्ष और लल्लू पुत्र रंगा उम्र लगभग 55 साल मोटर सायकिल से खरई से शिवपुरी आ रहे थे।
सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया और समुचित उपचार व दवाओं का प्रबंध कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों को तत्काल दो हजार रूपये का आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया और अधिक गम्भीर लखन को ग्वालियर रेफर कराया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।