शोक सभा में याद की गई लाल साहब की दबंगी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लाल साहब यादव के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आज शोक सभा आयोजित की गई जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने लाल साहब यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी दबंगी याद रखने लायक है। वहीं सिंधिया परिवार के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा असंदिग्ध रही।

शोक सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने कहा कि लाल साहब का व्यक्तित्व पारदर्शी था और उनकी खुशी और नाराजी दोनों ही छुपते नहीं थे। पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला और जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौरान कांग्रेस ने अनेक जन आंदोलन कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध आवाज उठाई थी। 

शोक सभा में पूर्व विधायक जगदीश वर्मा, बैजन्त वर्मा, विजय शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, राकेश जैन आमोल, संजय सांखला, लक्ष्मीनारायण धाकड़, अनिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, मुन्ना कुशवाह, नीलू शुक्ला, प्रदीप शर्मा, रामसिंह यादव पार्षद, जूलियस चौहान, निर्भयसिंह सरदार, हफीक मोहम्मद, जाहिर मोहम्मद, केशवसिंह तोमर, वीरेन्द्र शिवहरे, रवि वशिष्ठ आदि ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

महिला नेत्रियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

लालसाहब यादव के निधन पर महिला कांगे्रस की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमति ऊषा भार्गव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है। शोक व्यक्त करने वालों में श्रीमति राधा ओझा, ज्योति यादव, पुष्पा वैस, सोमवती यादव, गायत्री साहू, रानी मांझी आदि भी शामिल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!