शिवपुरी। प्रख्यात फिल्म निर्माता, लेखक महावीर गुप्ता का निधन विगत दिवस शिवपुरी में इनके बड़े भाई श्रीरामजी लाल के निवास निगम गली हलवाई खाना में हो गया। श्री गुप्ता विगत दो वर्षों से बीमारी से ग्रस्त थे। महावीर गुप्ता अविवाहित थे और मुंबई में बीमार हो गए थे, वृद्ध अवस्था होने के कारण परिवार के सदस्यों ने इन्हें पुन: मुंबई नहीं जाने दिया। मुंबई में 40 वर्षों तक रहे ब्लैक एण्ड व्हाईट फिल्मों से रंगीन फिल्मों तक श्री गुप्ता का फिल्मी सफर रहा।
कुछ फिल्मों में लेखन, प्रोडक्शन व सह निर्देशन का कार्य भी किया। फिल्म निर्माता के रूप में फिल्म खूनी सिन्दूर का निर्माण किया। प्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान ने इस फिल्म में अभिनय करके एक पहचान बनाई। फिल्म प्यार की पहचान, दिलो जान से का भी निर्माण किया। दो धारावाहिकों का लेखन भी किया। इनके निधन पर शिवपुरी के फिल्मकार डॉ.नाथूराम शर्मा पदमेश, भूपेन्द्र शर्मा विकल, रमेशचंद जैन, विष्णु कुमार जोशीला, अजय अग्रवाल, दीपक सक्सैना, साहिल शिवपुरी, देव चौहान, राजकुमार कुशवाह, उम्मेद सिंह, गीता शर्मा, शालिनी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की और फिल्मकार स्व.महावीर गुप्ता के निधन को शिवपुरी कला जगत में अपूर्णीय क्षति बताया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।