शिवपुरी-जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लुकवासा में बेटी को न पहुंचाने पर बेटी के ससुराली जनों ने उसकी माँ पर जानलेवा हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी शीला बाई पत्नि नन्नू लाल जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी लुकवासा हाल बदरवास में अपनी बेटी रानी को ससुराल न पहुंचाने के चक्कर रानी के ससुराली राजेश जाटव, प्रकाश जाटव, किरण बाई,रामप्यारी बाई,रघुनंदन गुर्जर, सभी निवासी पिपरौदा ने महिला शीला बाई पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इस बात की रिपोर्ट बदरवास थाने में जाकर की जिस पर से पुलिस ने आरोपीगणों के खिलाफ धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।