कलेक्टर ने दी पांच कर्मचारियों को विदाई

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिला कलेक्टर श्री आर.के. जैन ने विभिन्न विभागों में पदस्थ शासकीय कर्मियों में से आज 5 शासकीय कर्मियों के सेवानिवृत होने पर उन्हें पी.पी.ओ. एवं जी.पी.ओ. प्रदाय कर उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से उनका सम्मान किया।
सेवानिवृत होने वाले शासकीय कर्मियों में प्रधान अध्यापक उ.मा.वि. ठर्रा श्री अशोक सितातू, सहायक शिक्षक उ.मा.वि.मगरौनी श्री सुरेश चन्द्र जैन, उ.मा.वि.बैराड़ के प्रधान अध्यापक श्री रमेशचन्द्र अवस्थी, लोक निर्माण विभाग संभाग शिवपुरी के सहायक ग्रेड-2 श्री राधेलाल रजक और सहायक शाल्यज्ञ के चौकीदार पुन्नाराम शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी श्री एम.एस. पेंकरा, सहायक पेंशन अधिकारी ए.एस.दुबे, ऐश्वर्य शर्मा, सहायक वर्ग-2 श्री रामलाल जाटव आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!