शिवपुरी-जिला मजिस्ट्रेट आर.के.जैन ने थाना सुभाषपुरा क्षेत्रांतर्गत नयागांव फाटक ए.बी. रोड किनारे पुलिस एवं डकैतों के बीच गत दिनों हुई मुठभेड़ में मारे गए डकैतों की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी अशोक कम्ठान करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने घटना की जांच के बिन्दु भी निर्धारित कर, जांच प्रतिवेदन 15 दिवस के अंदर उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिनों पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी डकैत पप्पू गुर्जर पुत्र दलगुंजन गुर्जर और रामकिशन उर्फ रामकृष्ण पुत्र खचेरा आदिवासी, 5 हजार का इनामी डकैत खिलाड़ी उफ रामखिलाड़ी तथा रामनाथ सिंह पुत्र पंक्षी गुर्जर धरासायी हो गए थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।