शिवपुरी. जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी एवं करैरा अभ्यारण्य करैरा के संरक्षित क्षेत्र को पर्यटकों के लिए प्रत्येक बुधवार को बंद रहेगा।
माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक श्री एल.एस. रावत ने वन्य जीव (संरक्षण) म.प्र. नियम 1974 के नियम 34(16)(ठ) द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी एवं करैरा अभ्यारण्य करैरा के संरक्षित क्षेत्र को पर्यटकों के लिए प्रत्येक बुधवार को बंद रखा जावेगा। उन्होंने इस संबंध में परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण, मध्य, पूर्व, उत्तर एवं गेंम रेंजर करैरा को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बुधवार के दिन पर्यटकों के पार्क में प्रवेश हेतु अनुज्ञा पत्र जारी न किया जाए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।